बिगड़ चुकी है प्रदेश की कानून व्यवस्था

संवाद सूत्र मूसानगर सबका साथ और सबके विकास का दावा करने वाली सरकार किसान व आमजन ही

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:15 PM (IST)
बिगड़ चुकी है प्रदेश की कानून व्यवस्था
बिगड़ चुकी है प्रदेश की कानून व्यवस्था

संवाद सूत्र, मूसानगर : सबका साथ और सबके विकास का दावा करने वाली सरकार किसान व आमजन ही नहीं बल्कि सभी वर्गों का उत्पीड़न कर रही है। बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति डरा सहमा है, लेकिन इसके बाद भी बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं। यह बातें रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने कस्बे में लोगों को संबोधित करते हुए कही।

रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने कस्बावासियों से जनसंपर्क किया। सीपी इंटर कॉलेज व गौसिया मस्जिद के पास रहने वाले बबुआ शुक्ला व मोहम्मद लाइक के घर पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार से समाज का प्रत्येक वर्ग दुखी है। सरकार गठन के दौरान सबका साथ सबका विकास के दावे किए गए थे, लेकिन चुनिदा लोगों को ही लाभ पहुंचाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर काम करें और सरकार की नीतियों की सच्चाई आमजन को बताएं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जनविरोधी, किसान विरोधी, नौजवान विरोधी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने का समय है। इस दौरान राधेलाल सविता, मुख्तार कुरेशी, कल्लू शाह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी