खेल से तन और मन रहते स्वस्थ: राज्य मंत्री

संवाद सहयोगी डेरापुर गलुवापुर इंटर कालेज में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ सूचना एवं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 05:52 PM (IST)
खेल से तन और मन रहते स्वस्थ: राज्य मंत्री
खेल से तन और मन रहते स्वस्थ: राज्य मंत्री

संवाद सहयोगी, डेरापुर : गलुवापुर इंटर कालेज में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अजीत सिंह पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अजीत सिंह पाल ने बताया कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है खेल से हमारा शरीर व मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। जीवन में प्रतिस्पर्धा हमें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में उदनापुर की रिचा ठाकुर प्रथम स्थान व इसी गांव की तान्या द्वितीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में गजेंद्र प्रथम स्थान व मनीष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तीन हजार मीटर सीनियर बालक वर्ग व बालिका वर्ग के सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जूनियर विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण व यातायात नियमों के फायदे चित्रों की प्रदर्शनी लगाकर बताई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश पटेल, बीईओ उदय नारायण कटियार, नवीन दीक्षित, राम किशोर पांडेय, मुनेश शुक्ला, विनीत त्रिवेदी, श्याम सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी