आक्सीजन प्लांट में लाई जाए तेजी : जिलाधिकारी

जागरण संवाददाता कानपुर देहात आक्सीजन प्लांट में देरी न की जाए और जल्द इसे शुरू कराया ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:52 PM (IST)
आक्सीजन प्लांट में लाई जाए तेजी : जिलाधिकारी
आक्सीजन प्लांट में लाई जाए तेजी : जिलाधिकारी

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : आक्सीजन प्लांट में देरी न की जाए और जल्द इसे शुरू कराया जाए। आयुष्मान कार्ड बनाने में भी सजगता से काम हो। यह बातें डीएम जेपी सिंह ने कोविड 19 समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।

डीएम जेपी सिंह ने कहा कि आयुष्मान मित्र पर विवाद की बात सामने आई है जो कि सही नहीं है। चिकित्सकों ने इस बात की जानकारी दी कि जनपद में कुल चार आयुष्मान मित्र है, जिलाधिकारी ने कहा कि इतनी कम संख्या होते हुए भी आपस में विवाद क्यों है, इस बात की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं साथ ही उन्होंने स्वराज पोर्टल पर जनपद की स्थिति खराब होने पर नाराजगी जताई। डीपीआरओ को जल्द ही स्थितियों को सही करने की बात कही। संपूर्ण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी को जानकारी दी गयी कि बुधवार से 'संपूर्ण आहार' कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, इसके अंतर्गत पांच से नौ वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। डीएम ने कहा कि कई जनपदों में आक्सीजन प्लांट शुरू हो गया, लेकिन हमारे यहां देरी हो रही है। सीएमओ डा एके सिंह ने बताया कि सभी चीजें पूरी कर ली गई हैं जल्द ही इसे शुरू कराया जाएगा। डाक्टर महेंद्र जतारया ने बताया कि 10 हजार डोज वैक्सीन की है जिसे लगाया जा रहा। एसीएमओ डा. सुखलाल ने कहा कि जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान 26 जुलाई से नौ अगस्त तक चल रहा है, जिलाधिकारी ने कहा कि हर बीएलई कम से कम 50 कार्ड अवश्य बनाये। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जिलाधिकारी ने इस बात पर फटकार लगाई कि गोवंश बिना टीनशेड रह रहे। उनसे स्पष्टीकण मांगा गया है। सीडीओ सौम्या पांडेय ने कहा कि एंबुलेंस की समस्या जिले में न होने पाए इसका ध्यान विभागीय लोग रखे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन रहे।

chat bot
आपका साथी