सपा कार्यकर्ताओं ने मेजर ध्यानचंद को किया याद

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिले में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मेजर ध्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 06:50 PM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं ने मेजर ध्यानचंद को किया याद
सपा कार्यकर्ताओं ने मेजर ध्यानचंद को किया याद

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मेजर ध्यानचंद को सपाइयों ने जगह-जगह याद किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर देश का नाम रोशन करने की बात कही गई।

अकबरपुर व रनियां में सपा नेता महेश शुक्ला ने खिलाड़ियों के साथ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हाकी के जादूगर ध्यानचंद ने विदेश तक देश का नाम रोशन किया। युवा पीढ़ी को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए। आज उनका जन्मदिवस है और हमें इसे हमेशा याद रखना है। इस दौरान वैभव मिश्रा, अभिषेक जादौन, मुनि मिश्रा, राजू यादव, मुन्ना कुमार, कुलदीप व शफीक रहे। वहीं संदलपुर ब्लाक के लौआ गांव में सपाइयों ने मिष्ठान वितरण किया। सपा के जिला महासचिव पवन कटियार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि गांव में युवाओं को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए, इससे प्रतिभा में निखार आता है। हमें खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करनी है और हरसंभव मदद को तैयार रहना है। इस दौरान जिला महासचिव अल्पसंख्यक सभा कबीरुल हसन, प्रबुद्ध पाल, मनोज यादव, राजनरायन सिंह, अनवार खान मुन्ना, मनीष राठौर, शिवम चौरसिया, शेर खान, डा. सुजात, सारिक खान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी