छह पर भाजपा व तीन निर्दलीय संग सपा प्रत्याशी जीते

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिले में शनिवार को हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने छह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 07:40 PM (IST)
छह पर भाजपा व तीन निर्दलीय संग सपा प्रत्याशी जीते
छह पर भाजपा व तीन निर्दलीय संग सपा प्रत्याशी जीते

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले में शनिवार को हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने छह सीटों पर बाजी मारी। भाजपा ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय तो एक पर सपा ने कब्जा किया। विजयी प्रत्याशियों को डीएम ने कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र सौंपा।

जिले की 10 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा सभी पर भारी रही। झींझक ब्लाक में कुल 68 मतों में 63 मत पड़े, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी रानी देवी ने 54 मत पाकर जीत हासिल की जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी नीलू को आठ मत मिले। वहीं एक मत अवैध घोषित हो गया साथ ही पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालने नहीं आए। उधर, संदलपुर ब्लाक के कुल 61 मतों में 52 मत पड़े, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी राहुल तिवारी मीनू ने 46 मत पाकर जीत हासिल की। वहीं सपा के उपेंद्र यादव को केवल चार मत मिले और दो मत अवैध घोषित किया गया। वहीं मैथा ब्लाक प्रमुख सीट पर सपा की अनुपमा सिंह ने दोबारा बाजी मारी। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की रीता सिंह को 18 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाली मैथा ब्लाक में सपा की अनुपमा सिंह को 52 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा की रीता सिंह को 34 मत पाकर संतोष करना पड़ा। आरओ गोरखनाथ भट्ट ने पांच मत अवैध घोषित किए। रसूलाबाद में कुल 116 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतों को पाने के लिए दोनों ही पक्ष के लोगों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन आखिर में भाजपा की विजय हुई। भाजपा प्रत्याशी राधा दुबे को 65 मत मिले जबकि सपा को 51 मतों से संतोष करना पड़ा। सरवनखेड़ा में कुल 74 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे जिसमें 43 वोट उर्वशी चंदेल को मिले, 24 वोट माया त्रिवेदी व तीन सपा की उपमा परिहार को मिला। राजपुर में कुल 62 सदस्यों मे 56 मत पड़े जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कटियार को सबसे अधिक 42 मत मिले जबकि सपा के ज्ञानेंद्र यादव को नौ वोट मिले व पांच अवैध घोषित हो गए। डेरापुर ब्लाक प्रमुख पद के लिए रूबी द्विवेदी निर्वाचित हुईं इनको 33 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी प्रत्याशी की वंदना सिंह को 28 मत प्राप्त हुए। कुल 61 वोट पड़े। अमरौधा में विधायक विनोद कटियार की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी प्रमिला कटियार को 45 मत, सपा समर्थित राजेश्वरी को 23 मत मिले। यहां आठ मत अवैध रहे। अकबरपुर में भाजपा के आशीष कुमार 46 मत पाकर विजयी रहे। मलासा में 73 मत थे, जिनमें निर्दलीय स्वतंत्र कुमार को 36, आदित्य को नौ व सतीश को दो मत मिले। यहां पर स्वतंत्र कुमार ने बाजी मारी। डीएम जेपी सिंह ने देरशाम कलेक्ट्रेट में जीते हुए सभी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया और विकास कार्य तेजी से कराने की बात कही।

chat bot
आपका साथी