धोखाधड़ी कर दामाद ने खाते से निकाल लिए 4.20 लाख रुपये

संवाद सूत्र शिवली क्षेत्र में वृद्धा के खाते से दामाद ने धोखाधड़ी कर अंगूठा लगवाकर करीब 4.20

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:01 PM (IST)
धोखाधड़ी कर दामाद ने खाते से निकाल लिए 4.20 लाख रुपये
धोखाधड़ी कर दामाद ने खाते से निकाल लिए 4.20 लाख रुपये

संवाद सूत्र, शिवली : क्षेत्र में वृद्धा के खाते से दामाद ने धोखाधड़ी कर अंगूठा लगवाकर करीब 4.20 लाख रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर वृद्धा ने बड़ी बेटी को उलाहना दी तो उसने व उसके ससुराल वालों ने धमकाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पुत्री समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम सुरौली थाना बिधनू कानपुर नगर निवासी रामश्री ने बताया कि उसके पति बालेश्वर की मौत हो चुकी है। इस कारण उनकी जमीन उसके नाम आ गई। उसने अपना एक खेत बेचा था, जिससे उसे आठ लाख रुपये मिले थे। उसकी बड़ी पुत्री मुन्नी देवी की ससुराल ग्राम संग्रामपुर थाना शिवली में है। बेटी ने अपने नजदीक मैथा बाजार में स्थित बैंक आफ बड़ौदा में उसका खाता खुलवा कर उसमें रुपये जमा करा दिए थे। उसके दामाद रघुनाथ सिंह ने पंजाब से भैस लाने के लिए उससे रुपये मांगे। इस पर उसका अंगूठा कई विड्राल फार्म पर धोखे से यह कहकर लगवा लिए कि इसकी जरूरत होती है। उसने इसी वर्ष दो मार्च को एक लाख रुपये व बाद में ढाई लाख रुपये निकाल लिए। इसी तरह से कई बार में कुल रकम 4.20 लाख रुपये पार कर दिए। जब वह छोटी बेटी के घर गई और उन्होंने बैंक खाता जांचा तो रुपये निकलने का पता चला। उन्होंने बड़ी पुत्री मुन्नी देवी से उलाहना दिया जिस पर उसके पति रघुनाथ सिंह, पुत्र अमित सिंह ,अजब सिंह व पुनीत सिंह ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी