पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी से फिर गिरेगा न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात नए वर्ष में अब तक तापमान सामान्य रहने से लोगों की सर्दी से रा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 06:16 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 06:16 PM (IST)
पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी से फिर गिरेगा न्यूनतम तापमान
पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी से फिर गिरेगा न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : नए वर्ष में अब तक तापमान सामान्य रहने से लोगों की सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से मौसम में परिवर्तन की संभावना बन रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में रिकार्ड गिरावट होने के आसार बन रहे हैं।

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में हुए चक्रवाती बदलाव के कारण साल के पहले दिन न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उसके बाद मौसम खुशगवार हुआ और तापमान में करीब 11-12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं अब जम्मू कश्मीर श्रीनगर घाटी में भारी बर्फबारी होने से फिर से मौसम में परिवर्तन की संभावनाएं चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही शीतलहर चलने से लोगों को फिर से सर्दी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय सुनील ने बताया कि अब तक लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन अब फिर शीतलहरी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 4-5 डिग्री सेल्सियस आ सकता है। मौसम में हो रहे परिवर्तन से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की आवश्कता है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी के बाद कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं भी बन रही हैं। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

chat bot
आपका साथी