मंच से लेकर पंडाल तक छाया भगवा रंग

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सभा स्थल का मंच ही नहीं बल्कि उ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 12:47 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:47 AM (IST)
मंच से लेकर पंडाल तक छाया भगवा रंग
मंच से लेकर पंडाल तक छाया भगवा रंग

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सभा स्थल का मंच ही नहीं बल्कि उसके आसपास का रंग भी गाड़ा भगवा नजर आया। आगे लाइन में बैठे कार्यकर्ता तो केसरिया कपड़ों में थे ही बेरीकें¨डग पर लगा कपड़ा भी भगवा कलर का लगाया गया।

सीएम की सभा में लगा पंडाल मौसम के कारण वाटरप्रूफ लगाया गया था। रोशनी से लेकर हवा आदि का भी बेहतर इंतजाम किया गया। भीड़ को दिक्कत न हो इसके लिए बैरीके¨डग और कुर्सी के बीच में जगह भी छोड़ी गई थी। मंच को लाल और केसरिया फूलों की लड़ियों से सजाया गया। मंच के आगे का हिस्सा फूलों से सजाया गया। गुलदस्ते, पीछे बैनर और साइड में लगें पोल तक केसरिया नजर आए। मंच के आगे पंक्ति में लगी कुर्सियों से लेकर आसपास लगी बेरीके¨डग में भगवा कपड़ा लपेटा गया था। कुल मिला कर मुख्यमंत्री की सभा स्थल को काफी हद तक भगवा रंग से रंग दिया गया।

chat bot
आपका साथी