सेंगुर का जलस्तर हुआ स्थिर, डूबी सड़क से गुजर रहे लोग

संवाद सूत्र मूसानगर यमुना नदी के जलस्तर में स्थिरता आने से सेंगुर का भी पानी बढ़ने से रुक ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:29 PM (IST)
सेंगुर का जलस्तर हुआ स्थिर, डूबी सड़क से गुजर रहे लोग
सेंगुर का जलस्तर हुआ स्थिर, डूबी सड़क से गुजर रहे लोग

संवाद सूत्र, मूसानगर : यमुना नदी के जलस्तर में स्थिरता आने से सेंगुर का भी पानी बढ़ने से रुक गया है। इससे आढ़न पथार गांव की सड़क पर एक मीटर तक ही जलभराव दो दिन से बना हुआ है। लोग पानी के बीच से होकर सड़क से आवागमन कर रहे हैं।

शुक्रवार को यमुना के जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोतरी होने से सेंगुर नदी का पानी भी ऊपर चढ़ गया था। इससे चपरघटा के करीब आढ़न पथार गांव की सड़क डूब गई थी। इससे आसपास गांव कृपालपुर, कुंभापुर, आढन पथार, मूसरिया, चपरघटा, कोटरा व नगीना के किसान परेशान हो गए थे कि कहीं और जलस्तर बढ़ा तो खेत डूब जाएंगे और मक्का व सब्जी की फसलों को नुकसान हो जाएगा। शनिवार को पानी स्थिर रहा और बढ़ा नहीं, इससे किसानों ने राहत की सांस ली। किसान राम भरोसे, घसीटे लाल, गोरे यादव, सुखवासी सिंह, मनोज कुमार ने बताया कि यमुना और सेंगुर का पानी बढ़ने से हर वर्ष फसल बर्बाद होती है। पानी बढ़ा तो था चिता बढ़ गई थी अभी पानी स्थिर है। नाव चालक घसीटे ने बताया कि प्रशासन की तरफ से एक नाव लगाई गई है, जिससे ग्रामीण परेशान न हो।

chat bot
आपका साथी