सेंगुर का जलस्तर बढ़ा, आढ़न पथार मार्ग डूबने की आशंका

संवाद सूत्र मूसानगर यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को तेजी के साथ बढ़ने के कारण सेंगुर में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:56 PM (IST)
सेंगुर का जलस्तर बढ़ा, आढ़न पथार मार्ग डूबने की आशंका
सेंगुर का जलस्तर बढ़ा, आढ़न पथार मार्ग डूबने की आशंका

संवाद सूत्र, मूसानगर : यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को तेजी के साथ बढ़ने के कारण सेंगुर में भी पानी बढ़ गया। इससे चपरघटा के आढ़न पथार मार्ग से मात्र छह इंच नीचे ही पानी रह गया है। ग्रामीण सहमे हुए हैं कि कहीं मार्ग डूब न जाए और आवागमन बंद हो जाएगा। वहीं प्रशासन अभी बाढ़ की आशंका से इन्कार कर रहा है।

नदियों में जब भी पानी बढ़ता है या बाढ़ आती है सबसे पहले मुगल रोड के चपरघटा, आढ़न पथार मार्ग प्रभावित होता हैं। यह डूबने के साथ ही मार्ग आवागमन ठप हो जाता है साथ ही आसपास के खेत डूब जाते हैं। बुधवार को पानी सेंगुर में बढ़ गया इससे मार्ग से मात्र छह इंच नीचे ही पानी रह गया है। यहां के ग्रामीण बालकराम, वीरेंद्र निषाद, घसीटे लाल, प्रहलाद निषाद, राजेश कुमार आदि ने बताया कि पानी तेजी के साथ बढ़ रहा है अगर इसी तरह पानी बड़ा तो एक दिन में मार्ग डूब जाएगा। आवागमन प्रभावित होने की प्रबल संभावना है पूर्व माह में आई बाढ़ की विभीषिका को सहन कर चुके यमुना और सेंगर नदी के किनारे बसे ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा उत्पन्न होते दिखाई दे रहा है। इससे लोग तैयारियों में जुट गए हैं।

एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव ने कहा कि यमुना का जलस्तर 101 मीटर पर है। बाढ़ की स्थिति 108 मीटर पर होती है अभी सात मीटर पानी नीचे है बाढ़ की स्थिति अभी बन नहीं रही है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

chat bot
आपका साथी