निर्माण की सुस्त गति देख डीएम ने लगाई फटकार

संवादसूत्र सरवनखेड़ा विकासखंड व कस्बा सरवनखेड़ा में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बने राजकीय वैदि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:05 PM (IST)
निर्माण की सुस्त गति देख डीएम ने लगाई फटकार
निर्माण की सुस्त गति देख डीएम ने लगाई फटकार

संवादसूत्र, सरवनखेड़ा : विकासखंड व कस्बा सरवनखेड़ा में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बने राजकीय वैदिक आश्रम का मंगलवार को डीएम जेपी सिंह ने निरीक्षण किया। विद्यालय बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।

कस्बा में समाज कल्याण विभाग से करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2020 में राजकीय वैदिक आश्रम विद्यालय का निर्माण शुरू कराया गया था। कार्यदायी संस्था सिडको की ओर से कार्य कराया जा रहा था, लेकिन निर्माण की धीमी गति को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई। करीब एक साल बाद भी एक चौथाई निर्माण न होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य बंद मिलने पर डीएम ने एई गुलाब सिंह को फटकार लगाई। इसके बाद कार्यदायी संस्था के डायरेक्टर को शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम राजीव राज, बीडीओ सरवनखेड़ा अशोक कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी