मौसम की बेरुखी देख किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

संवाद सहयोगी भोगनीपुर लू व बढ़ते तापमान व बारिश न होने से किसान परेशान हैं। धान की पौध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 04:48 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 04:48 PM (IST)
मौसम की बेरुखी देख किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
मौसम की बेरुखी देख किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : लू व बढ़ते तापमान व बारिश न होने से किसान परेशान हैं। धान की पौध तैयार हो गई तो अब बारिश न होने के चलते नलकूप से खेत भरने के बाद धान रोपाई शुरू कर दी गई है। जून के अंत तक बारिश शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। मजबूरी में किसानों ने खेतों की जुताई कर रोपाई शुरू कर दी है। ऐसे में सिचाई महंगी होने से फसल की लागत भी बढ़ जाएगी।

किसानों ने धान की पौध तैयार कर ली थी और इस समय रोपाई होती है। बारिश का समय होने के बाद भी बारिश न होने पर किसान चितित हैं। किसान रमेश कुमार, राधेश्याम व श्यामजी ने बताया कि हम लोग इंतजार कर रहे थे कि बारिश हो और हमारे खेत भर जाए। इसके बाद हम लोग धान की रोपाई शुरू कर दें, लेकिन एक सप्ताह हो गया बारिश हो ही नहीं रही है। ऐसे में तैयार पौध को भी काफी समय तक रोका नहीं जा सकता है क्योंकि इससे फिर पैदावार पर असर पड़ेगा। मजबूरन किसानों ने खेतों की जुताई कर नलकूप का पानी भरकर धान की पौध की रोपाई शुरू कर दी है। किसानों के परिवार अपने स्वजन व मजदूरों की सहायता से खेतों में धान की रोपाई कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि डीजल महंगा होने के कारण सिचाई महंगी है, लेकिन क्या करें फसल जो सुरक्षित करनी है। ऐसे में अब लागत भी बढ़ जाएगी।

chat bot
आपका साथी