भोगनीपुर चौराहे पर नियम तोड़ भरते रहे सवारी

संवाद सहयोगी भोगनीपुर पुलिस की ढिलाई के कारण साप्ताहिक बंदी में भी भोगनीपुर चौराहे प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:33 PM (IST)
भोगनीपुर चौराहे पर नियम तोड़ भरते रहे सवारी
भोगनीपुर चौराहे पर नियम तोड़ भरते रहे सवारी

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : पुलिस की ढिलाई के कारण साप्ताहिक बंदी में भी भोगनीपुर चौराहे पर सवारी वाहन फर्राटा भरते नजर आए। लोगों ने भी अपनी सुरक्षा की परवाह नहीं की। क्षमता से अधिक सवारियों को भरा गया। भोगनीपुर चौराहे से घाटमपुर, अकबरपुर, कानपुर, कालपी व सिकंदरा, औरैया आदि स्थानों में जाने के लिए मैजिक, टेंपो व ऑटो सवारी वाहनों का संचालन किया जाता है। पुलिस की ढिलाई के चलते सवारी वाहन चालक अपने-अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर शारीरिक दूरी के अलावा साप्ताहिक बंदी का सरेआम उल्लंघन करते रहे। भोगनीपुर चौराहे पर हर समय पुलिस जवानों की ड्यूटी रहती है लेकिन चालकों को कोई इसका असर नहीं पड़ा।

chat bot
आपका साथी