बारिश व बदली छाई रहने से गर्मी से मिली राहत

जागरण संवाददाता कानपुर देहात चक्रवाती तूफान से बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से निजा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 07:05 PM (IST)
बारिश व बदली छाई रहने से गर्मी से मिली राहत
बारिश व बदली छाई रहने से गर्मी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : चक्रवाती तूफान से बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से निजात मिली है। बुधवार देररात जमकर बारिश हुई तो गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी हुई और दिनभर बदली छाई रही। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को हल्की बारिश होने की आशंका जताई है।

एक सप्ताह पहले तक गर्मी से सभी परेशान थे और तापमान करीब 40 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन मौसम के बदलाव ने बीते तीन दिन से राहत दी है। बुधवार देररात जमकर बारिश हुई जो कि गुरुवार तड़के तक रूक रूक कर होती रही। गुरुवार को सुबह से ही बदली छाई रही और बीच बीच में धूप निकली, लेकिन उसमें वह तेजी नहीं थी। अकबरपुर, झींझक, पुखरायां, रसूलाबाद, सिकंदरा व मैथा क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम सुहाना रहा। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 11.9 किमी प्रति घंटा उत्तर पश्चिम रही। वहीं देरशाम हवा चलने से लोगों को अधिक राहत मिली। लोगों ने दिनभर मौसम का जमकर आनंद लिया और मनाते रहे कि इसी तरह कुछ दिन मौसम रहे तो गर्मी से काफी हद तक निजात मिलेगी। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान के असर से मौसम में बदलाव हुआ है और बारिश हो रही है। एक दो दिन हल्की बारिश की संभावना है।

chat bot
आपका साथी