झमाझम बारिश से टूटा 35 वर्षों का रिकार्ड

जागरण संवाददाता कानपुर देहात झमाझम बारिश से 35 वर्षों का रिकार्ड टूट गया है। बीते 2

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:21 PM (IST)
झमाझम बारिश से टूटा 35 वर्षों का रिकार्ड
झमाझम बारिश से टूटा 35 वर्षों का रिकार्ड

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : झमाझम बारिश से 35 वर्षों का रिकार्ड टूट गया है। बीते 24 घंटे में 127.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। वर्ष 1985 के बाद अक्टूबर में इतनी अधिक बारिश हुई है।

अक्टूबर में बीते कई वर्षों में लोगों ने इतनी भीषण बारिश नहीं देखी है। बारिश से जहां किसान नुकसान झेल रहें हैं वहीं बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 35 वर्ष बाद इतनी बारिश हुई है। इससे पहले 1985 में 165.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। वर्ष 1987 में 81.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम की गतिविधियां बुधवार से समाप्त हो जाएंगी लेकिन तापमान में गिरावट होगी। पश्चिमी शुष्क हवाओं का आना भी गंगा के मैदानी इलाकों में आरंभ हो जाएगा जो और भी ठंडक का अहसास कराएगी। पिछले 35 सालों में अक्टूबर महीने में रिकार्ड बारिश

16 अक्टूबर 1974 : 60.2मिमी

10 अक्टूबर 1985 :165.5 मिमी

19 अक्टूबर 1987: 81.5मिमी

31 अक्टूबर 1999 :66.6मिमी

13 अक्टूबर 1992 :64.6मिमी

दो अक्टूबर 2013 :101.2मिमी

पांच अक्टूबर 2009 :62.2मिमी

chat bot
आपका साथी