भीषण जलभराव संग गिरे कच्चे मकान

संवाद सूत्र मूसानगर भीषण बारिश से गांव सड़क से लेकर मोहल्ले तक जलमग्न हो गए। लोगों को ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:12 PM (IST)
भीषण जलभराव संग गिरे कच्चे मकान
भीषण जलभराव संग गिरे कच्चे मकान

संवाद सूत्र, मूसानगर : भीषण बारिश से गांव, सड़क से लेकर मोहल्ले तक जलमग्न हो गए। लोगों को बीते माह बारिश से हुए बाढ़ जैसे हालात का डर सताने लगा। लोगों को पानी से मंझाकर जाना पड़ा। कई जगह कच्चे मकान व झोपड़ी गिर गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

मूसानगर नगर पंचायत के मंडी परिषद की तरफ कई घरों में पानी घुस गया। सड़क पर तो लबालब पानी भरा रहा। मजबूरी में इसी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं ग्राम आढ़न में विश्वनाथ के मकान का खपरैला गिर गया। इससे सारा सामान लेकर दूसरे के यहां शरण लेनी पड़ी। इसी गांव में बालक राम की भी दीवार भरभरा कर के गिर जाने से उसके यहां लेटने बैठने की समस्या खड़ी हो गई। मूसानगर के सुमित तिवारी, बाबू नसीर व अंकित ने बताया कि पानी निकासी का नाला कई लोगों ने निर्माण कर चोक कर दिया है। नगर पंचायत भी इस तरफ ध्यान नहीं देता है। समय रहते अगर सफाई व कब्जामुक्त कराया जाता तो जलभराव की समस्या से न जूझना पड़ता। अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौर्य ने बताया पिछली बार भी इन्हीं घरों में व सड़क पर पानी भर गया था। इसे पंपिग सेट चलवा करके पानी निकलवाया गया था। फिर से प्रयास किया जा रहा कि पानी निकलवाया जाए।

chat bot
आपका साथी