21 लाख से सौर ऊर्जा से रोशन होगा रनियां औद्योगिक क्षेत्र

संवाद सूत्र रनियां औद्योगिक क्षेत्र रनियां जल्द ही सौर ऊर्जा से जगमग होगा। इसके लिए यहां पर 2

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:46 PM (IST)
21 लाख से सौर ऊर्जा से रोशन होगा रनियां औद्योगिक क्षेत्र
21 लाख से सौर ऊर्जा से रोशन होगा रनियां औद्योगिक क्षेत्र

संवाद सूत्र, रनियां : औद्योगिक क्षेत्र रनियां जल्द ही सौर ऊर्जा से जगमग होगा। इसके लिए यहां पर 21 लाख रुपये की लागत से 89 सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। इससे जिला उद्योग केंद्र के अंतर्गत आने वाली लगभग 50 फैक्ट्रियों, सड़क व पार्क में उजाला होगा।

पिछले साल आठ करोड़ रुपये की लागत से बने डीआइसी क्षेत्र में दो पार्क, सड़क समेत नालियों का निर्माण कराया गया था। इससे फैक्ट्रियों तक आवागमन के रास्ते सुलभ हो गए थे। अब यहां सोलर लाइट लगाकर इसे रोशन करने की तैयारी की जा रही है। इससे रात में बेहतर प्रकाश मिलेगा और औद्योगिक गतिविधियों के साथ ही लोगों को सहूलियत होगी। इसके अलावा रात में काम करने वाले मजदूरों को इस क्षेत्र में आने में आराम रहेगा और चोरी की घटनाओं पर भी रोक लग सकेगी। फैक्ट्री मालिक राजीव महेश्वरी, अनुराग मालवीय व उदयवीर सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सोलर लाइट कई जगह लग जाएगी तो बेहतर होगा। अभी रात में अंधेरा होने से काफी समस्या होती है और सन्नाटा लगता है। मजदूरों व वाहनों को भी आने जाने में आराम होगा। काम जल्द पूरा हो यही हम लोग चाहते हैं। कार्यदायी संस्था यूपीएसआइसी के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि आठ करोड़ रुपये की लागत से बने डीआइसी क्षेत्र में अब 89 सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। इस सप्ताह से ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा और लोगों को राहत होगी।

chat bot
आपका साथी