रजबहा की टूटी पुलिया दे रही दुर्घटना को दावत

संवाद सहयोगी रसूलाबाद लहरापुर-रसूलाबाद मार्ग पर स्थित रतनपुर रजबहा पुलिया की रेलिग कइ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 05:41 PM (IST)
रजबहा की टूटी पुलिया दे रही दुर्घटना को दावत
रजबहा की टूटी पुलिया दे रही दुर्घटना को दावत

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : लहरापुर-रसूलाबाद मार्ग पर स्थित रतनपुर रजबहा पुलिया की रेलिग कई महीनों से टूटी पड़ी हुई है। मार्ग पर प्रतिदिन छोटे बड़े सैकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है। रेलिग टूटी होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

रसूलाबाद-दिबियापुर वाया लहरापुर मार्ग औरैया जिले को जोड़ता है। यहां से प्रतिदिन मौरंग, गिट्टी लदे ट्रक सहित सैकड़ों वाहनों के अलावा क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के लोग औरैया गल्ला मंडी जाते हैं। वहीं कई वाहन रसूलाबाद से लखनऊ तक का सफर करते हैं। इसके साथ ही कठारा इंटर कालेज व सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर कालेज जाने के लिए विद्यार्थियों को इसी मार्ग से निकलना होता है। पुलिया की रेलिग काफी दिनों से टूटी पड़ी है। वाहनों के आवागमन को देखते हुए टूटी रेलिग सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण ग्रामीणों ने नाराजगी है। वहीं लोगों को हादसे का अंदेशा भी सता रहा है। सिचाई विभाग के सहायक अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है शीघ्र रेलिग की मरम्मत कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी