पिपरी गांव में खेल साक्षरता का किया प्रचार

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पिपरी गांव में खेल प्रचार वाहन शनिवार को पहुंचा। यहां पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:32 PM (IST)
पिपरी गांव में खेल साक्षरता का किया प्रचार
पिपरी गांव में खेल साक्षरता का किया प्रचार

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पिपरी गांव में खेल प्रचार वाहन शनिवार को पहुंचा। यहां पर बच्चों को खेल पर आधारित तीन डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने के साथ ही खेल वर्णमाला पुस्तिका समेत अन्य चीजें वितरित की गईं। लोगों से खेलकूद व व्यायाम के लिए प्रेरित किया गया।

खेल प्रचार वाहन को नौ जुलाई को गाजियाबाद में 15 अर्जुन पुरस्कार विजेताओं ने किया था। शनिवार को यहां पिपरी गांव में वाहन पहुंचा। इसमें लगी बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर दर्शकों को खेल के ऊपर बनी तीन डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। स्पो‌र्ट्स ए वे आफ लाइफ एनजीओ के संस्थापक डा. कनिष्क पांडेय ने बताया कि खेल वर्णमाला में अक्षरों के हिसाब से देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों के फोटो नाम है इससे बच्चे अपने देश के खिलाड़ियों के बारे में जान सकेंगे। इसके अलावा डाक्यूमेंट्री से उनके बीच खेलकूद करने की लालसा होगी और इसके जरिए हम मानसिक शक्ति को तो मजबूत कर ही सकते हैं साथ ही अपने देश व समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। इसके अलावा डीएम जेपी सिंह को ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि खेल मैदान बनाया जाए, जिले में एक सड़क किसी प्रसिद्ध खिलाड़ी के नाम पर रखा जाए साथ ही अन्य मांगें रहीं।

chat bot
आपका साथी