राष्ट्रपति ने ग्रामीणों से जाना जिले का हाल

संवाद सहयोगी डेरापुर (कानपुर देहात) देश के सर्वाेच्च पद पर होते हुए भी राष्ट्रपति बेहद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:32 PM (IST)
राष्ट्रपति ने ग्रामीणों से जाना जिले का हाल
राष्ट्रपति ने ग्रामीणों से जाना जिले का हाल

संवाद सहयोगी, डेरापुर (कानपुर देहात) : देश के सर्वाेच्च पद पर होते हुए भी राष्ट्रपति बेहद सरल व सहज हैं। इसी सरलता के चलते उन्होंने डेरापुर क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को राष्ट्रपति भवन आने का निमंत्रण दिया था। दो दिन पहले जब लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने जिले का हाल जाना। इसके साथ ही अंबियापुर मालगाड़ी हादसे पर दुख जताया।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के पैतृक गांव परौंख से महेश सिंह भदौरिया, गोविद सिंह भदौरिया, आदित्य प्रताप सिंह, गुड्डी देवी, शबाना, अमौली ठकुरा से बाबूराम सिंह, अखिलेश कुमार, उनके बेटे अखंड प्रताप सिंह व सिठमरा गांव से रमेशचंद्र कोरी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति ने सभी से उनका हाल चाल जाना, इसके साथ ही जिले में क्या गतिविधि चल रही है, इसकी भी जानकारी ली। क्षेत्र से जुड़ी यादों को साझा किया साथ ही राष्ट्रपति भवन के प्रमुख स्थलों के बारे में जानकारी दी। सभी के साथ फोटो खिचाई और 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के संभावित कार्यक्रम के बारे में बताया। आखिरी में सभी को लड्डू देकर विदा किया।

chat bot
आपका साथी