देवयानी सरोवर में दीपदान की तैयारियां पूरी

संवाद सूत्र,मूसानगर: कस्बे में ऐतिहासिक देवयानी सरोवर में करवाचौथ के मौके पर शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 08:03 PM (IST)
देवयानी सरोवर में दीपदान की तैयारियां पूरी
देवयानी सरोवर में दीपदान की तैयारियां पूरी

संवाद सूत्र,मूसानगर: कस्बे में ऐतिहासिक देवयानी सरोवर में करवाचौथ के मौके पर शनिवार को दीपदान समारोह आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस मौके पर यहां लगने वाले मेले के लिए दुकानों के सजने का काम देर रात तक जारी रहा। जबकि दीपदान के साथ ही रामलीला के आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में आयोजक देर रात तक जुटे रहे।

जनपद में शनिवार को करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर कस्बे के ऐतिहासिक देवयानी सरोवर परिसर में ही मेले के साथ रामलीला का आयोजन होता है। जबकि व्रत रखने वाली महिलाएं सरोवर मे असंख्य दीपों को प्रज्वलित कर दीपदान करने के साथ सांध्य बेला में चंद्रमा का दीदार व पूजन कर पतियों की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सरोवर के दूसरे तरफ स्थित सीपी इंटर कालेज परिसर में प्रेम नाट्य परिषद द्वारा कस्बे के ही कलाकारों द्वारा जलंधर वध लीला का मंचन होगा। जबकि सरोवर परिसर के नजदीक करवाचौथ की रात में परंपरागत धनुष यज्ञ का आयोजन भी होगा। विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजक प्रदीप मिश्रा, राजेश कुमार,बउवा ठाकुर, ओमप्रकाश दीक्षित आदि ने बताया कि मेले दीपदान व नाटक तथा रामलीला की सभी तैयारियां देर रात तक पूरी कर ली गई।

chat bot
आपका साथी