प्रधान के भतीजे ने जहर खाकर दी जान

संवाद सहयोगी रसूलाबाद सलेमपुर महेरा गांव के बाहर नलकूप पर प्रधान के भतीजे ने जहर खाक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:44 PM (IST)
प्रधान के भतीजे ने जहर खाकर दी जान
प्रधान के भतीजे ने जहर खाकर दी जान

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : सलेमपुर महेरा गांव के बाहर नलकूप पर प्रधान के भतीजे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। परिवार के लोग नलकूप पर पहुंचे तो घटना का पता चल सका।

सलेमपुर महेरा निवासी अर्जुन सिंह का भतीजा 28 वर्षीय दुर्गेश सिंह सोमवार देररात बिना घर में बताए खेत पर बने नलकूप पर सोने गया था। मंगलवार सुबह जब लोगों ने उसे घर में नहीं पाया तो सोचा कि कहीं नलकूप तो नहीं चला गया। इसके बाद स्वजन वहां गए तो होश उड़ गए। जमीन पर दुर्गेश का शव पड़ा था साथ ही बगल में जहर की शीशी पड़ी थी। भाई हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि भाई का पत्नी कौशिकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद ही उसने आत्महत्या कर ली। मौत से पत्नी कौशिकी उर्फ तनु ,मां शीला , पिता ब्रह्मप्रताप, भाई हेमंत कुमार का रो रो कर बुरा हाल हो गया। रसूलाबाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घर वालों ने पत्नी से विवाद पर जहर खाने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी