तार टूटने से 30 फैक्ट्रियों में बिजली आपूर्ति हुई बाधित

संवाद सूत्र रनियां रनियां क्षेत्र की बिजली व्यवस्था आए दिन खराब होती जा रही है। शनिवार शाम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:30 PM (IST)
तार टूटने से 30 फैक्ट्रियों में बिजली आपूर्ति हुई बाधित
तार टूटने से 30 फैक्ट्रियों में बिजली आपूर्ति हुई बाधित

संवाद सूत्र, रनियां : रनियां क्षेत्र की बिजली व्यवस्था आए दिन खराब होती जा रही है। शनिवार शाम को फैक्ट्री के बाहर खड़े श्रमिकों के ऊपर तार टूटकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। इस दौरान करीब 30 फैक्ट्रियों की सप्लाई करीब दो घंटे तक बाधित रही। मरम्मत के बाद बिजली आई। वहीं जर्जर तारों को बदलने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन जर्जर तार गिरने की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को भी हल्की हवा चलने से तार गिरा पर लोग बच गए। कर्मचारी ने मरम्मत कर तार को जोड़ा। इस दौरान करीब दो घंटे तक बिजली न रहने से 30 फैक्ट्रियों में काम न हो सका और सभी परेशान रहे। दो घंटे बाद जब बिजली आई तो काम शुरू हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं कुछ क्षेत्रों में तार बदलने की योजना चल रही है। अवर अभियंता रचित मौर्य ने बताया कि जल्दी 12 सौ मीटर तार से साइड नंबर वन फैक्ट्री एरिया के जर्जर तार बदले जाएंगे। इसकी प्रक्रिया चल रही है। वहीं फाल्ट को जल्द सही कराया गया।

chat bot
आपका साथी