पुलिस ने छापा मारकर नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी

संवाद सूत्र मूसानगर कस्बे में लंबे समय से चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री में पुलिस ने छापेमारी क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 09:29 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 09:29 PM (IST)
पुलिस ने छापा मारकर नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी
पुलिस ने छापा मारकर नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी

संवाद सूत्र, मूसानगर : कस्बे में लंबे समय से चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में सुपारी, तंबाकू, सुगंधित केमिकल सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मूसानगर कस्बे में रमेश ओमर किराये के मकान में लंबे समय से अवैध गुटखा बनाने का काम कर रहा था। रविवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपित रमेश ओमर मौके का फायदा उठाकर भाग गया। अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में तलाशी के दौरान मौके से अलग अलग ब्रांड के 196 गत्ते गुटखा बरामद किया। वहीं 20 गत्ता तंबाकू, 21 पैकेट सुपारी चूरा, दो बोरी पैकिग पन्नी, 20 गत्ते रैपर के साथ ही सुगंधित केमिकल भी मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे सिकंदरा उमरपुर निवासी महिपाल व मालिक के बड़े भाई राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही कई मशीनें, उपकरण दो बाइक व एक लोडर मौके से बरामद किया। सीओ भोगनीपुर प्रभात सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक कई तरह के गुटखे बनवाकर दूरदराज के गांव में सप्लाई करता था। रोजाना लोगों की मदद से बना बनाया माल लोड होकर यमुना पार, कुरारा, कदौरा, हमीरपुर, बुंदेलखंड सहित अन्य स्थानों पर भेजा जाता था। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

चौकीदार लगा तैयार करते थे माल

फैक्ट्री के बाहर पहले दो चौकीदार रात के समय लगा दिए जाते थे जो कि निगरानी करते थे। इसके बाद अंदर पूरी रात माल तैयार किया जाता था। सुबह होते ही लोडर में माल लादकर सभी निकल जाते थे।

chat bot
आपका साथी