ईको कार रखने वालों की जानकारी जुटा रही पुलिस

संवाद सहयोगी झींझक रूरा-झींझक मार्ग पर सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की घटना में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 09:53 PM (IST)
ईको कार रखने वालों की जानकारी जुटा रही पुलिस
ईको कार रखने वालों की जानकारी जुटा रही पुलिस

संवाद सहयोगी, झींझक : रूरा-झींझक मार्ग पर सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की घटना में आरोपितों तक पहुंचने के लिए अब ईको कार रखने वाले की जानकारी पुलिस जुटा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस निगाह बनाए हुए है।

झींझक कस्बे के मालवीय नगर निवासी चुक्खन उर्फ रामकुमार व कपड़ा गली निवासी अजय वर्मा की सिठमरा में सर्राफे की दुकान है। शुक्रवार शाम दोनों सर्राफा व्यापारी बस से वापस लौट रहे थे। जुरिया पुल के पास ईको कार सवार लुटेरों ने आगे कार खड़ी कर जबरन बस को रोक लिया था। इसके बाद चुक्खन उर्फ रामकुमार तथा अजय को पीटने के बाद नकदी के साथ ही सोने वा चांदी के आभूषण लूट लिए थे। पुलिस ने अजय वर्मा की तहरीर पर तीन के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई है। अब पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के साथ ही रूरा, रसूलाबाद व आसपास के क्षेत्र में ईको कार रखने वालों की जानकारी जुटा रही है। निरीक्षक मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटनास्थल के आस पास के क्षेत्र में ईको कार रखने वाले लोगों का डेटा भी जुटाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी