झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट से खुशनुमा हुआ मौसम

जागरण संवाददाता कानपुर देहात सुबह से ही निकली तेज धूप के बाद सोमवार दोपहर यकायक मौस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:32 PM (IST)
झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट से खुशनुमा हुआ मौसम
झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट से खुशनुमा हुआ मौसम

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सुबह से ही निकली तेज धूप के बाद सोमवार दोपहर यकायक मौसम में परिवर्तन हुआ। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट हुई, जिससे लोगों को गर्मी उमस से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं निकासी के उचित प्रबंध न होने से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।

दोपहर बाद यकायक तेज हवा के साथ रूरा, शिवली, अकबरपुर, रनियां, पुखरायां, झींझक, रसूलाबाद सहित अन्य स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। सुबह जहां तेज धूप के कारण लोगों को उमस गर्मी का सामना करना पड़ा था। वहीं बारिश के बाद अधिकतम न न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से मौसम खुशनुमा हो गया। तेज हवा के कारण रूरा अकबरपुर मार्ग पर तिंगाई गांव के सामने व बनीपारा रूरा व रूरा शिवली मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं निकासी के उचित प्रबंध न होने के कारण कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.5 व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हवा की गति 3.8 किमी प्रति घंटा रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। वहीं मंगलवार को भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।

chat bot
आपका साथी