बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोग हुए परेशान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पिछले तीन दिनों में जिले के विभिन्न स्थानों में हुई बारिश क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:35 PM (IST)
बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोग हुए परेशान
बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोग हुए परेशान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पिछले तीन दिनों में जिले के विभिन्न स्थानों में हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम बदल गया। सुबह से ही तेज

धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में फिर से बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ ही दक्षिण उप्र में साइक्लोन बनने से मानसूनी गतिविधियों को गति मिली है। प्री-मानसून के प्रभाव से जिले में पिछले तीन दिनों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत जरूर दिलाई, लेकिन अब फिर से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पसीने से तरबतर हो गए। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय बताया कि बंगाल की खाड़ी के साथ ही पंजाब व दक्षिण यूपी में कई मौसमी गतिविधियां सक्रिय होने के कारण मानसून जल्दी आ रहा है। पूर्व में इसके 27 जून तक आने की उम्मीद थी, लेकिन अब समय से पूर्व इसकी दस्तक हो रही है। वहीं सोमवार को उमस व गर्मी रही।

chat bot
आपका साथी