मूसानगर में आश्रम में केंद्रीय मंत्री से लोगों ने लिया आशीर्वाद
संवाद सूत्र मूसानगर गुरु पूर्णिमा पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के मूसानगर स्थित आश्रम
संवाद सूत्र, मूसानगर : गुरु पूर्णिमा पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के मूसानगर स्थित आश्रम में लोग पहुंचे। यहां लोगों ने उनसे आशीर्वाद लिया तो साध्वी ने भी लोगों को दक्षिणा दी।
आश्रम में केंद्रीय मंत्री ने गुरु की महिमा का बखान किया और कहा कि यह पर्व संतों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। गुरु ही वह इंसान हैं जो हमें सही राह दिखाता है। मंत्री ने भजन-कीर्तन भी गाए जिस पर भक्त झूमे। आखिर में साधु-संतों व अन्य लोगों को दक्षिणा भी दी गई। आश्रम में प्रसाद भी भक्तों ने चखा और भगवान के जयकारे लगाए। इसी तरह से यमुना नदी के किनारे हनुमान गुफा में संत स्वामी बद्रीदास के यहां भक्तों ने पहुंचकर उन्हें फूल माला पहनाई और भेंट प्रदान की।