ट्रांसफार्मर जलने से रेलवे कालोनी के लोग परेशान

संवाद सहयोगी झींझक रेलवे कालोनी झींझक मे ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से बिजली तो गुल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 05:51 PM (IST)
ट्रांसफार्मर जलने से रेलवे कालोनी के लोग परेशान
ट्रांसफार्मर जलने से रेलवे कालोनी के लोग परेशान

संवाद सहयोगी, झींझक : रेलवे कालोनी झींझक मे ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से बिजली तो गुल है ही साथ ही पेयजल की समस्या गहरा गई है। स्टेशन पर भी पानी की आपूर्ति टंकी से नहीं हो पा रही है। यहां आने जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा।

झींझक रेलवे स्टेशन कालोनी मे बिजली सप्लाई के लिए लगा ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया था। इससे रेलवे कालोनी की बिजली सप्लाई बंद है। वहीं स्टेशन व रेलवे कालोनी की पानी आपूर्ति भी ठप हो गई है। रेलवे कर्मचारी दूर हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं स्टेशन आने वाले यात्री बड़ी आस से टोंटी पर जाते हैं पर पानी न आने से व्यवस्था को कोसते हैं। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से समस्या है। जल्द इसे सही कराकर समस्या को दूर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी