एक माह में 139 किसानों से अकबरपुर मंडी में हुई धान खरीद

जागरण संवाददाता कानपुर देहात अकबरपुर मंडी में पिछले एक माह में 139 किसानों से 12111

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:50 PM (IST)
एक माह में 139 किसानों से अकबरपुर मंडी में हुई धान खरीद
एक माह में 139 किसानों से अकबरपुर मंडी में हुई धान खरीद

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अकबरपुर मंडी में पिछले एक माह में 139 किसानों से 12,111 क्विटल धान की खरीद हुई है, लेकिन उठान की गति धीमी है। अभी तक 7,812 क्विटल धान की उठान हो सका है, जबकि 4,299 क्विंटल धान जमा होने से शेड फुल हो रहा है। इससे रफ्तार सुस्त हो रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान बिक्री के दौरान किसानों को समस्या न हो, इसके लिए नियमों में फेरबदल किया गया है। गत वर्ष धान बिक्री के दौरान किसानों को समस्या हुई थी, जिसे देखते हुए इस बार अकबरपुर मंडी में धान बिक्री के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 139 किसानों से धान की खरीद की जा सकी है, जिसमें प्रथम केंद्र में 73 किसानों से 5,143 क्विंटल धान खरीदा गया है। वहीं दूसरे केंद्र में 66 किसानों से 6,968 क्विटल धान की खरीद हुई है, लेकिन उठान की गति धीमी होने से शेड फुल हो गया है। पहले केंद्र में अब तक 2,425 क्विंटल व दूसरे केंद्र में 5,387 क्विंटल धान का उठान हुआ है। शेड फुल होने से खरीद की रफ्तार प्रभावित हो रही है। इससे किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र प्रभारी लवदीप सोनी ने बताया कि अब तक हुई खरीद के सापेक्ष 65 फीसद धान का उठान हो चुका है। वहीं शेष धान का उठान भी जल्द कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी