धान खरीद का समय पूरा, केंद्रों पर जमा किसान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिले में धान खरीद के लिए शासन की ओर से एक लाख मीट्रिक ट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:58 PM (IST)
धान खरीद का समय पूरा, केंद्रों पर जमा किसान
धान खरीद का समय पूरा, केंद्रों पर जमा किसान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले में धान खरीद के लिए शासन की ओर से एक लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 18660 किसानों से 91.3 हजार एमटी धान खरीद की गई है। हालांकि अभी भी केंद्र पर बिक्री के लिए किसानों का धान जमा है, समयसीमा समाप्त होने के बाद केंद्र बंद होने पर उन्हें धान बिक्री के लिए भटकना पड़ेगा।

खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 में धान खरीद के लिए जिले में खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपी एग्रो, पीसीयू, नाफेड, एनसीसीएफ सहित आठ एजेंसियों के 56 केंद्रों के द्वारा खरीद की जा रही थी। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए इस बार एक माह पूर्व खरीद शुरू की गई थी। शासन की ओर से एक लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था साथ ही 28 फरवरी तक खरीद की समयसीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन तय समय सीमा से पूर्व ही जिले के कई केंद्रों में खरीद को रोक दिया गया था। वहीं भुगतान में लापरवाही करने वाले नैफेड, यूपी एग्रो सहित अन्य केंद्रों को शासन ने प्रतिबंधित कर दिया था। समय सीमा पूर्ण होने के बाद रविवार तक 18660 किसानों से 91300 एमटी धान की खरीद की गई है। हालांकि अभी भी अकबरपुर, मैथा, रसूलाबाद, रनियां सहित अन्य केंद्रों पर किसानों का धान बिक्री के लिए जमा है। वहीं शुक्रवार व शनिवार केंद्र बंद रहने के कारण टोकन जारी होने वाले किसान भी मायूस हैं। अब उनके समक्ष धान को सस्ते दामों में बिक्री करना मजबूरी बना है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अब तक रविवार शाम तक 18660 किसानों से 91300 एमटी खरीद हुई है। रात तक फीडिग बढ़ने पर मामूली परिवर्तन संभव है।

अकबरपुर मंडी में जमा भारी मात्रा में धान

अकबरपुर मंडी में अभी भी कई किसानों का धान जमा है जबकि 70 से अधिक किसानों को नंबर भी जारी किया गया। तकनीकी खामी के कारण मंडी के केंद्र में 25 फरवरी से ही खरीद बंद हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी किसान मंडी के चक्कर काटते रहे। अब बिक्री न हो पाने से किसानों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है।

chat bot
आपका साथी