झमाझम बारिश से गिरी धान की फसल, किसान परेशान

संवाद सहयोगी रसूलाबाद जिले में रविवार पूरी रात बारिश के साथ हवा चलने से किसानों की धा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:28 PM (IST)
झमाझम बारिश से गिरी धान की फसल, किसान परेशान
झमाझम बारिश से गिरी धान की फसल, किसान परेशान

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : जिले में रविवार पूरी रात बारिश के साथ हवा चलने से किसानों की धान की फसल गिर गई। सोमवार सुबह लोग सोकर उठे तो खेतों में फसल का हाल देख परेशान हो गए। बेमौसम बारिश से सर्वाधिक नुकसान धान की फसलों को हुआ है जबकि हाल ही में बोई गई लाही और आलू की फसलों को भी इससे नुकसान होने की संभावना है।

रविवार देररात 12 बजे से जो बारिश शुरू हुई तो सोमवार सुबह छह बजे ही जाकर बंद हुई। हवा भी चलती रही साथ ही बूंदाबांदी जारी रही। सुबह नौ बजे के बाद बारिश पूरी तरह से थम गई। इसके बाद किसान खेतों में पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए।

अकबरपुर, रूरा, रसूलाबाद, सरवनखेड़ा समेत आसपास के क्षेत्र में धान की फसल गिर गई। रसूलाबाद के किसान शंभू चौबे, रत्नेश, जयपाल, सोनेलाल,विजय कुमार, बिरजू वर्मा लक्ष्मणपुर ने बताया कि बेमौसम हुई इस बारिश से उनकी धान की लगभग तैयार फसलें जमीन में गिर गई हैं। खेतों में पानी भर गया है, इससे धान की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। फसल नीचे से गल जाने का डर है। वहीं हाल ही में बोई गई लाही की फसल को भी नुकसान हुआ है। अगर एक-दो दिन बारिश और हुई तो फसल तो पूरी तरह से खराब हो जाएगी। इसके बाद उन्हें दोबारा से नई फसल लगाने को मजबूर होना पड़ेगा। इसी तरह से किसानों ने जल्दी में ही आलू की बुवाई की है, इसकी फसल को भी बहुत नुकसान हुआ है। अकबरपुर खरका के किसान संतोष अपनी फसल देखकर माथा पकड़कर बैठ गए। उनका कहना है कि तेज बारिश व हवा चली तो धान की बाली के दाने भी गिरने का डर है। उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि हाल में बोई फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

chat bot
आपका साथी