सर्राफ के यहां चोरी से व्यापारियों में आक्रोश

जागरण संवाददाता कानपुर देहात मुंगीसापुर के दो सर्राफ के यहां छह लाख का माल चोरी ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:24 PM (IST)
सर्राफ के यहां चोरी से व्यापारियों में आक्रोश
सर्राफ के यहां चोरी से व्यापारियों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : मुंगीसापुर के दो सर्राफ के यहां छह लाख का माल चोरी होने से व्यापारियों में आक्रोश है। गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल के युवा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे अन्य पदाधिकारियों संग यहां पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी ली। जल्द राजफाश किए जाने की मांग व्यापारियों ने की है साथ ही धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

सोमवार देररात बाजार में अमित गुप्ता व उमाकांत के यहां से करीब छह लाख के सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरों ने पार कर दी थी। सीसीटीवी कैमरे में छह संदिग्ध कैद हुए थे। घटना के बाद से अभी तक सुराग नहीं लग सका है इससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे ने कहा कि चोरियों की वारदात जिले में लगातार बढ़ती जा रहीं हैं और पुलिस सुराग नहीं लगा पा रही। एक भी चोरी की घटना पुलिस पता नहीं कर सकी। उच्चाधिकारियों से जल्द राजफाश की मांग होगी और अगर चोर व चोरी गया माल बरामद न हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मुंगीसापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश कटियार, महामंत्री गणेश गुप्ता, व्यापारी सत्यनारायण, मुन्ना, पंकज शर्मा, गुलशन, गिरधारी सिंह, महेश कटियार, संतोष गुप्ता सुनील सोनी मौजूद रहे। रूरा से छह लोगों को उठाया

पुलिस व स्वाट टीम ने रूरा कस्बे व आसपास के गांव से छह संदिग्धों को उठाया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने भी इनसे पूछताछ की है। इनमें चोरी की घटनाओं में शामिल रहे पुराने लोग शामिल हैं। पुलिस हर बिदु पर पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी