आत्मविश्वास व सकारात्मक ऊर्जा से ही मिलेगी सफलता : सीडीओ

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जब आप किसी चीज को पूरे मन से हासिल करना चाहते हैं तो क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:23 PM (IST)
आत्मविश्वास व सकारात्मक ऊर्जा से ही मिलेगी सफलता : सीडीओ
आत्मविश्वास व सकारात्मक ऊर्जा से ही मिलेगी सफलता : सीडीओ

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जब आप किसी चीज को पूरे मन से हासिल करना चाहते हैं तो कई ऐसे लोग आएंगे जो आपके हौसले को गिराएंगे। ऐसे में आपको मनोबल ऊंचा कर आत्मविश्वास को बनाए रखना है। हमारी सही मन से पढ़ाई ही हमें सफलता दिला सकती है। यह बातें आइएएस सीडीओ सौम्या पांडेय ने कही। उन्होंने वाराणसी मंडल के छात्रों को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत वर्चुअल माध्यम से पढ़ने के लिए सुझाव दिए।

वाराणसी मंडल में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के संयोजक की तरफ से छात्र छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। सीडीओ सौम्या पांडेय इसमें प्रवक्ता के रुप में आमंत्रित थीं। उन्होंने कहा कि आपको सबसे पहले शेड्यूल के हिसाब से तैयारी करनी है। इस दौरान कई लोग आपको देखकर आपका मनोबल गिराएंगे पर आत्मविश्वास व सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखना ही आपकी ताकत होगा। कई छात्रों ने सवाल किया कि कोई आलोचना करे तो कैसे उसे हम लें। उन्होंने कहा कि आलोचना करने वालों से सीख लें और अपनी मेहनत से उनकी आलोचना को दूर कर खुद को साबित करें। एक लक्ष्य बना लें कि हमें कितनी देर पढ़ना है, इसके बाद जो विषय सबसे प्रिय है उससे शुरूआत करे। उन्होंने छात्रों के कई सवालों के जवाब दिए और कार्यक्रम करीब तीन घंटे तक चला। उन्होंने जिले में चलाए जा रहे मिशन प्रेरणा व महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी