अयोध्या लौटने पर भगवान राम की आरती उतार कर किया राज्याभिषेक

संवाद सहयोगी भोगनीपुर बाजार रामलीलासमिति पुखरायां व बजरंग रामलीला समिति सुखाई तालाब पुखर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:16 PM (IST)
अयोध्या लौटने पर भगवान राम की आरती उतार कर किया राज्याभिषेक
अयोध्या लौटने पर भगवान राम की आरती उतार कर किया राज्याभिषेक

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : बाजार रामलीलासमिति पुखरायां व बजरंग रामलीला समिति सुखाई तालाब पुखरायां में शनिवार की रात भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। वनवास की अवधि पूरी कर वापस अयोध्या लौटे भगवान राम का अयोध्यावासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए आरती उतारी और उन्हें राजगद्दी पर बैठाया। घर-घर में घी के दिए जलाए गए।

बाजार रामलीला समिति पुखरायां में राम-रावण युद्ध के बाद रावण के धराशायी हो जाने के बादर भगवान राम लंका पहुंचे, जहां लंकावासियों ने भी भगवान राम का स्वागत किया। वनवास की अवधि पूरी हो जाने के बाद पत्नी सीता व छोटे भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या के लिए चल दिए। राम के वापस अयोध्या आने की जानकारी पाकर अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे। भाई भरत व शत्रुघ्न समेत अन्य लोग राम के आने पर उनके स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी। अयोध्या के बाहर ही लोग स्वागत के लिए आकुल दिखाई दिए। राम, लक्ष्मण व सीता के पहुंचते ही अयोध्यावासियों ने उनकी आरती उतारी। पूरी अयोध्या के घरों में घी के दिये जलाए गए। भाई भरत व शत्रुघ्न ने भगवान राम को राजगद्दी पर बैठाकर राज्याभिषेक किया। भगवान राम ने दरबार में अपने सभी भाइयों को अपने साथ ही बैठा लिया। राज्याभिषेक के दौरान बाजार रामलीला समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजकिशोर अग्रवाल, पप्पन अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, संतोष गोयल, राजू ओमर, अनिल बंसल, शुभम बंसल,संतोष अग्रवाल, कुलदीप गोयल आदि ने भगवान राम का राज्याभिषेक किया। इसी प्रकार बजरंग रामलीला समिति सुखाई तालाब पुखरायां में भी भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने पर राज्याभिषेक का कार्यक्रम किया गया। विधायक विनोद कटियार, समिति के अध्यक्ष विमल सचान लालू, प्रबंधक गोपाल अग्निहोत्री, गोविद मिश्रा जनसेवक, मनोज शुक्ला, संजय सचान सभासद, अशोक शर्मा, हर्ष गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद द्विवेदी, आशाराम शुक्ला, बल्लन सचान ने भगवान राम का राज्याभिषेक किया।

chat bot
आपका साथी