भदेशा गांव में दीवार गिरने से वृद्धा की गई जान

संवाद सूत्र सरवनखेड़ा लगातार हो रही बारिश से गुरुवार को भी जिले में एक जान चली गई। गजन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:45 PM (IST)
भदेशा गांव में दीवार गिरने से वृद्धा की गई जान
भदेशा गांव में दीवार गिरने से वृद्धा की गई जान

संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : लगातार हो रही बारिश से गुरुवार को भी जिले में एक जान चली गई। गजनेर के भदेशा गांव में दीवार गिरने से वृद्धा की दबकर मौत हो गई। वहीं बगल में सो रहा परिवार बाल बाल बच गया। तहसीलदार ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली व मदद का आश्वासन दिया।

भदेशा गांव निवासी किसान शिवकुमार, 74 वर्षीय मां पार्वती, पत्नी मीना, बेटे लवकुश व आकाश संग रहते हैं। बुधवार रात को खाना खाकर घर आगे कच्ची दीवार के सहारे रखे टिनशेड के नीचे सभी लोग सो गए। रात भर बारिश हुई और गुरुवार सुबह सात बजे करीब अचानक एक तरफ की दीवार भरभरा कर नीचे गिर गई। इससे पार्वती मलबे में दब गईं। शोर सुन आसपास के लोग जुट गए और उन्हें बाहर निकाला लेकिन मौत हो चुकी थी। वहीं बाकी लोग बच गए। शिवकुमार ने बताया कि घटना के समय वह और पत्नी जाग गए थे और चारपाई पर बैठकर बात कर रहे थे। मां दीवार की तरफ ही लेटी थीं, जिससे वह चपेट में आ गईं। अकबरपुर तहसीलदार संजय कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल रितेश तिवारी से रिपोर्ट मांगी गई है और सरकारी मदद दिलाई जाएगी।

दो दिनों में चौथी मौत

दो दिनों के भीतर बारिश के चलते घर व दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को अलियापुर में दंपती, अलावलपुर डेरापुर में महिला की जान चली गई थी। इससे लोग अब कच्चे मकान में मजबूरी में सो रहे लेकिन डर बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी