राष्ट्र की एकता के लिए पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ

संवाद सहयोगी रसूलाबाद संविधान दिवस के अवसर पर सीओ रसूलाबाद ने समस्त पुलिसकर्मियों को संवि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:20 PM (IST)
राष्ट्र की एकता के लिए पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ
राष्ट्र की एकता के लिए पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : संविधान दिवस के अवसर पर सीओ रसूलाबाद ने समस्त पुलिसकर्मियों को संविधान के तहत राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने व बंधुता बढ़ाने के लिए पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। वहीं रामऔतार विधि महाविद्यालय में भी कार्यक्रम हुआ।

सीओ विजयेंद्र दुबे ने संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी , पंथनिरपेक्ष, लोक तांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए व उसमें समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए व उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प लेते हैं। इस दौरान थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला, एसएसआइ लक्ष्मण सिंह, रमेश चंद्र, ज्ञानेंद्र सिंह, सुमनलता दीक्षित, सुमन पाल, मुख्य आरक्षी राजाराम, कपिल मिश्रा मौजूद रहे। इसके साथ क्षेत्र में जगह जगह संविधान दिवस आयोजित किया गया। रसूलाबाद क्षेत्र में प्रमुख शिक्षण संस्थानों में भी संविधान दिवस मनाया गया। रसूलाबाद स्थित राम औतार विधि महाविद्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां शिक्षकों ने संविधान के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। प्राचार्य डा. सुशील कुमार ने बताया कि देश को आजादी तो क्रांतिकारी योद्धाओं ने दिला दी। लेकिन वर्ण व्यवस्था देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। वहीं देश में प्राण संविधान ने डाला है। इस दौरान प्रशिक्षु अधिवक्ता विश्वास यादव ने बताया कि संविधान ही एक ऐसी व्यवस्था है। जिसके माध्यम से ही हर तबके हर वर्ग का व्यक्ति देश में शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है।

chat bot
आपका साथी