काशन में अब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रहीं ट्रेनें

संवाद सूत्र रूरा (कानपुर देहात) अंबियापुर में मालगाड़ी हादसे के बाद काशन में अब ट्रेनों क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:17 PM (IST)
काशन में अब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रहीं ट्रेनें
काशन में अब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रहीं ट्रेनें

संवाद सूत्र, रूरा (कानपुर देहात) : अंबियापुर में मालगाड़ी हादसे के बाद काशन में अब ट्रेनों की गति को कुछ बढ़ा दिया गया है। अब यहां से 30 किमी प्रति घंटा रफ्तार से ट्रेन गुजर रहीं हैं। कुछ दिनों में यहां पर पहले की भांति ही ट्रेनों की रफ्तार सामान्य हो जाएगी।

शुक्रवार तड़के चार बजे अंबियापुर स्टेशन के आगे दिल्ली-हावड़ा लाइन पर मालगाड़ी के 24 वैगन डिरेल हो गए थे। इसे अप व डाउन लाइन पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। साथ ही डीएफसी की डाउन लाइन की ओएचई टूटने से इस पर भी संचालन बाधित हुआ था। तेजी से मरम्मत कार्य के बाद शुक्रवार देररात व शनिवार भोर में पूरी तरह से दोनों लाइन पर यातायात चालू करा दिया गया था। शनिवार को यहां पर काशन में 10किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलीं थीं। रविवार को इसे बढ़ाकर 30 किमी प्रति घंटा कर दी गई। कुछ दिनों में अधिकारियों के निरीक्षण के बाद इस पर पहले की तरह से ही अपनी गति से ट्रेनें निकलना शुरू हो जाएंगी। रेल पथ निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से यहां से ट्रेनों को निकाला जा रहा है।

chat bot
आपका साथी