अब कंट्रोल रूम में शिकायत कर किसान पाएंगे समाधान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात खरीफ अभियान 2021 के अंतर्गत कृषि निवेशों की आपूर्ति व वितर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:14 PM (IST)
अब कंट्रोल रूम में शिकायत कर किसान पाएंगे समाधान
अब कंट्रोल रूम में शिकायत कर किसान पाएंगे समाधान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : खरीफ अभियान 2021 के अंतर्गत कृषि निवेशों की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखने के अलावा किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसान अपनी समस्या के लिए यहां फोन कर समाधान पा सकेंगे।

कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में कर्मचारी सर्वेश प्रताप सिंह मोबाइल नंबर 9451220823 सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रहेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे तक मोहित मिश्रा मोबाइल नंबर 7905413599 मौजूद रहेंगे। किसान समय का ध्यान रखकर अपनी शिकायत यहां दर्ज करा सकेंगे और समाधान मिलेगा। इसके अलावा यहां एक पंजिका रखी जाएगी जिसमें तिथिवार प्राप्त शिकायतों का पूर्ण विवरण अंकित किया जाएगा। कितनी शिकायत आई व कितनों का निस्तारण किया गया इसकी जानकारी रजिस्टर के माध्यम से किया जाएगा। अगर इसमें कर्मचारी लापरवाही करेंगे तो कार्रवाई भी होगी।

chat bot
आपका साथी