धान बिक्री के लिए एक भी किसान का नहीं हुआ सत्यापन

जागरण संवाददाता कानपुर देहात खरीफ वर्ष 2021-22 में धान खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 04:25 PM (IST)
धान बिक्री के लिए एक भी किसान का नहीं हुआ सत्यापन
धान बिक्री के लिए एक भी किसान का नहीं हुआ सत्यापन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : खरीफ वर्ष 2021-22 में धान खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खरीद एजेंसियों से केंद्र को लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। वहीं जिले में अब तक दो सौ किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया है, लेकिन 20 दिन बाद भी अब तक एक भी किसान का सत्यापन नहीं हो सका है।

धान खरीद में किसानों की समस्या को देखते हुए इस बार शासन की ओर से नियमों में फेरबदल किया गया है ताकि केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता को कम किया जा सके साथ ही किसानों को केंद्र के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए आधार की अनिवार्यता के साथ ही खसरा सत्यापन के निर्देश भी शासन की ओर से दिए गए हैं। जिले में 25 अगस्त से धान बिक्री के लिए पंजीयन शुरू किया गया था। वहीं एक नवंबर से शासन की ओर से धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। पारदर्शी व्यवस्था के लिए एडीएम वित्त को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अब तक दो सौ किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों के नाम, खतौनी, बैंक खाता सत्यापन की व्यवस्था की गई है, लेकिन 20 दिन गुजरने के बाद भी अभी तक किसी भी किसान का सत्यापन नहीं हो सका है। अकबरपुर तहसील में सबसे अधिक 90 किसानों ने पंजीकरण कराया है जबकि सबसे कम मैथा तहसील में नौ किसान पंजीकृत हुए हैं। नियमों में जटिलता के कारण अब तक संबंधित अधिकारियों ने सत्यापन शुरू नहीं किया है।

तहसीलवार पंजीकृत किसानों की स्थित

तहसील पंजीकृत किसान

अकबरपुर 90

भोगनीपुर 48

डेरापुर 26

रसूलाबाद 14

सिकंदरा 13

मैथा 9

अब तक दो सौ के करीब किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया है। वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में बात हुई है, जल्द ही सत्यापन कार्य भी शुरू कराया जाएगा।

- राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी