मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी निरस्त किया नामांकन

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जजमुइया जिला पंचायत सीट से रीता शुक्ला का नामांकन खारिज ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:25 PM (IST)
मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी निरस्त किया नामांकन
मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी निरस्त किया नामांकन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जजमुइया जिला पंचायत सीट से रीता शुक्ला का नामांकन खारिज होने पर उन्होंने भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मार्च में पति रजनीश शुक्ला का अकबरपुर एसडीएम से निवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर विवाद हो गया था। इसे देखते हुए साजिशन उनका नामांकन खारिज किया गया है। अकबरपुर माती रोड में प्रेसवार्ता कर बताया कि उन्होंने जजमुइया जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया है, जिसमें जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सूची में नाम न होने का हवाला देकर नामांकन खारिज किया है। अकबरपुर ब्लाक के भुगनियापुर ग्राम पंचायत की वह मतदाता हैं और सूची में क्रम संख्या 369 में उनका नाम दर्ज है। इसके बाद भी भेदभाव कर नामांकन खारिज कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी