भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी मार किया लहूलुहान

संवाद सूत्र रूरा क्षेत्र के धनीरामपुर गांव में पुरानी खुन्नस को लेकर भतीजे ने चाचा को कुल्ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 07:36 PM (IST)
भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी मार किया लहूलुहान
भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी मार किया लहूलुहान

संवाद सूत्र, रूरा : क्षेत्र के धनीरामपुर गांव में पुरानी खुन्नस को लेकर भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुन दौड़े पड़ोसियों ने उन्हें बचाया।

धनीरामपुर निवासी 60 वर्षीय किसान नन्हू खेत में काम करने गए थे। वहां से वापसी में रास्ते में भतीजा मान सिंह मिला और पुरानी बात को लकर गाली देने लगा। मना करने पर उसने पीटना शुरू कर दिया और कुल्हाड़ी से वारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बचाया। पुलिस पहुंचती इससे पहले ही वह फरार हो गया। घायल के दिव्यांग पुत्र सियाराम ने बताया कि पहले भी वह अभद्रता करता रहा है इससे ही विवाद चल रहा। कार्यवाहक एसओ रूरा प्रभाकर यादव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो पक्षों में मारपीट

रूरा के डगराहा गांव में जमीन कब्जाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने रसोई घर के छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया। गांव के राजमिस्त्री राजेश का आरोप है कि जमीनी रंजिश को लेकर रामकुमार विवाद करता है। दोनों में रविवार को मारपीट हो गई। वहीं राजेश के छप्पर में संदिग्ध हालात में आग लग गई और इसका आरोप रामकुमार पर लगा। कार्यवाहक एसओ ने बताया कि दोनों पक्ष ने तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी