जिले की आठवीं नगर पंचायत होगी मूसानगर, अब क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख

जिले की आठवीं नगर पंचायत होगी मूसानगर अब क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:36 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:03 AM (IST)
जिले की आठवीं नगर पंचायत होगी मूसानगर, अब क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख
जिले की आठवीं नगर पंचायत होगी मूसानगर, अब क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : शासन के निर्देश पर जनपद के मूसानगर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। मूसानगर नगर पंचायत बनने के बाद अब जनपद में कुल आठ नगर पंचायतें हो गई है। इससे लोगों में खुशी का माहौल है। साथ ही अब क्षेत्रवासियों को कस्बे में तीव्र गति से विकास होने आस है।

मूसानगर को नगर पंचायत बनाने के लिए स्थानीय लोगों की ओर से कई बार मांग उठाई गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी शासन तक संदेश भेजा गया था। जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से फरवरी 2018 में मूसानगर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। नगर पंचायत सृजन के मानकों को लेकर शासन की ओर से आपत्तियां व सुझाव स्वीकार किए गए थे जिनका निस्तारण करने के बाद मूसानगर को नगर पंचायत घोषित कर दिया गया है। बता दें कि अब तक अकबरपुर, शिवली, रसूलाबाद, अमरौधा, सिकंदरा, रूरा व डेरापुर नगर पंचायतें हैं, जबकि मूसानगर नगर पंचायत बनने के बाद जनपद में कुल आठ नगर पंचायतें हो गई हैं। नगर पंचायत गठन के ये हैं प्रमुख मानक

- 20 हजार की आबादी हो

- 15 फीसद लोग कृषि से इतर व्यवसाय करते हों

- सड़क संपर्क मार्ग बढि़या हों

- थाना, डाकघर, विद्यालय व ब्लाक हो

- नगर पंचायत सृजन पर आय में वृद्धि संभावित हो अब क्या मिलेंगी सुविधाएं

- पेयजल व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी

- बजट का अभाव न रहने से बिजली, साफ सफाई जैसी व्यवस्थाएं बेहतर होंगी

- पक्की की सड़कें होगी

- अन्य विकास कार्यों के लिए भी बजट का अभाव नहीं रहेगा ब्लॉक बनाने की भी चल रही तैयारी

केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कर्मस्थली माने जाने वाले मूसानगर को ब्लाक बनाने की कवायद चल रही है। जनवरी माह में जिला प्रशासन के निर्देश पर निरीक्षण किया गया था। जिसके बाद भोगनीपुर एसडीएम की ओर से चपरघटा गांव की गाटा संख्या 358 रकबा 0.4710 की रिक्त भूमि पर ब्लाक बनाने की सहमति बनी थी। जिसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। इसकी मांग का प्रस्ताव शासन में लंबित था, क्या आदेश हुआ है अभी तक इस मामले की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं आई है।

राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी कानपुर देहात।

chat bot
आपका साथी