मां कात्यायनी से मांगी कुसंस्कारों से मुक्ति

जागरण संवाददाता कानपुर देहात शारदीय नवरात्र के छठवें दिन गुरुवार को भक्तों ने देवी मं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:15 PM (IST)
मां कात्यायनी से मांगी कुसंस्कारों से मुक्ति
मां कात्यायनी से मांगी कुसंस्कारों से मुक्ति

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : शारदीय नवरात्र के छठवें दिन गुरुवार को भक्तों ने देवी मंदिरों में पहुंचकर जयकारों के साथ आदि शक्ति के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी का पूजन कर दुर्गुणों व कुसंस्कारों से मुक्ति व कल्याण की कामना की। शाम को महिलाओं ने भजन व कीर्तन कर मां को खुश किया। व्रत रखें भक्तों ने पूरे विधि विधान से मां का पूजन किया। इन मंदिरों में हुआ विशेष पूजन

-मां कात्यायनी देवी मंदिर: अमरौधा ब्लाक के कथरी गांव के पास कालिद्री तट पर स्थित मां कात्यायनी देवी के मंदिर में विशेष पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों का सैलाब मंदिर की ओर निकल पड़ा। स्थानीय लोगों के साथ ही जालौन, हमीरपुर, औरैया, इटावा आदि जनपदों के श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंचे। भक्तों ने कतार में खड़े होकर मां के दर्शन पाने का इंतजार किया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मनौतियां मानी, तो महिलाओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। -मां बंगला मुखी मंदिर: मैथा ब्लाक के ज्योती गांव स्थित मां बगलामुखी मंदिर में भी विशेष पूजन का आयोजन हुआ। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। दूरस्थ स्थानों से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन के साथ मनौतियां मानी। वहीं महिलाओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। - मां कौमारी देवी मंदिर: रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के लालाभगत में स्थित पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के कौमारी देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मां की आरती में भाग लिया।

-मां मौहर देवी मंदिर: पुखरायां के प्रमुख देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं व पुरुषों ने क्रम से माता के दर्शन पूजन कर देवी की स्तुति की। मंदिर परिसर में सजाई गई आदिशक्ति की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने जयकारों के साथ पूजन कर मनौतियां मानीं। - पौराणिक मुक्तेश्वरी मंदिर: मूसानगर के कालिद्री तट पर स्थित आदि शक्ति के इस पौराणिक मंदिर में भी पूजन की धूम रही। मंदिर में सुबह से ही दर्शन व पूजन को भक्तों की लंबी कतारें लग गई। बड़ी संख्या में मंदिर पहुंची महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। पूजन के बाद यहां कन्याओं व साधुओं को भोजन कराया गया। -पूजन सामग्री से सजी थाल, नारियल, चुनरी फल फूल आदि के साथ भक्तों ने लम्हरा गांव स्थित मां परहुल देवी मंदिर, अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

chat bot
आपका साथी