चाहे कौनौ पैसा व शराब दे पर बहकावे में नाही अइबे

शत्रुघ्न सिंह सिकंदरा त्रिस्तरीय पंचायत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न मिलने के बाद कस्बा हो चाहे ग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:33 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:33 AM (IST)
चाहे कौनौ पैसा व शराब दे पर बहकावे में नाही अइबे
चाहे कौनौ पैसा व शराब दे पर बहकावे में नाही अइबे

शत्रुघ्न सिंह, सिकंदरा

त्रिस्तरीय पंचायत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न मिलने के बाद कस्बा हो चाहे गांव सभी गली गली में चुनावी चर्चा आम हो गईं हैं। इस बार मतदाता सोच समझ कर ही वोट देने का मन बना रहा है और वह झूठे वादे करने वाले प्रत्याशियों से भी काफी दूरी बनाए हुए हैं। मतदाताओं का कहना है कि क्षेत्र गांव का विकास करें उसी को ही वोट देंगे।

सिकंदरा तहसील का नसीरपुर गांव जिला पंचायत राजपुर द्वितीय सीट में आता है जो कि पिछड़ी जाति महिला के नाम आरक्षित है। वहीं गांव के प्रधान पद की सीट पुरुष अनारक्षित है। गांव के हरिओम दीक्षित के दरवाजे के बगल में दुकान के पास चबूतरे पर ग्रामीण चुनावी चर्चा में मशगूल थे। पूछने पर हरिओम दीक्षित बोले कि चुनाव के समय प्रत्याशी हाथ जोड़त पैर तो 10 बार छुई रहे हैं पर हम लोगन का प्रत्याशी के बारे मा बहुत सोच समझै कै फैसला लेन का चहिहै, नाही तौ फिर जीतै कै बाद हिन विकास कराबै की बात तौ बहुत दूर रही ऊई हिन दिखाई तक न परिहै फिर पछताएं कै आलावा कुछ न हाथ लगिहैद। वहीं पास की दुकान से मसाला लेकर खाते हुए पप्पू यादव कहने लगे भइया आपकी बातै सबै सही है अबकी बार कुछौ हुई जाये हम लोगन का एक हुईकै वोट करैका जरूरत है। गांव व क्षेत्र का विकास खातिर अच्छे व बात केर सच्चे जाति धर्म से दूर रहै ऐसे प्रत्याशी को ही वोट देय का चाही। उसी समय वहां आकर बैठे सुरेश चौधरी समर्थन करते बोले अब चाहे कुछौ मेहनत करै का पड़ै पर अब हमलोगन का पूरा गांव का वोट एक जुट करकै चाहे कौनौ पैसा शराब कुछौ लालच दे पर अब बहकावे नाही अइबे विकास करै ओई कै वोट देवे। युवा सत्येंद्र कुमार ने कहा कि हर बार हम लोगन कै प्रत्याशी बार-बार पैर छुई छुई कै अपना वोट लेन का उल्लू सीधा करत है फिर गांव झकनै तक आवत है उई वोट लेय कै बाद फोन तक न उठावत है अब हम लोगन कै ऐसे चापलूस झूठ बोलैह वाले प्रत्याशियन कै सवक सिखावै चहिहै। जो शिक्षित व ईमानदार हो ओके वोट दीहैं।इसके आगे गोपालपुर के लिए चले तो खेत में काम कर रहे किसान सुरेश व रामसजीवन बोले कि भइया विकास जे करावै ओही पसंद हमार बनिहे।

-----

यहां घूमी बाइक

ग्राम जमुआं, गोपालपुर, हरिहरपुर, हाजिरपुर व वंशनपुरवा।

chat bot
आपका साथी