उत्तर-पश्चिमी हवा से धीमी हुई मानसून की गति

जागरण संवाददाता कानपुर देहात उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से मौसम शुष्क हो गया है जिससे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:34 PM (IST)
उत्तर-पश्चिमी हवा से धीमी हुई मानसून की गति
उत्तर-पश्चिमी हवा से धीमी हुई मानसून की गति

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से मौसम शुष्क हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन मौसम गर्म रहने की संभावना जताई है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर हल्की व मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं।

शुष्क हवा के कारण मानसून की गति भी पूर्व की तुलना में मध्यम हो गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले सप्ताह लगातार हुई बारिश के बाद तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई थी, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया था और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली थी। वहीं अब फिर से मौसम गर्म हो गया है, जबकि तापमान में भी 8-10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। इरान, इराक व अफगानिस्तान से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से मौसम शुष्क हो गया है। इसके साथ ही उमस बढ़ने से लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्व में जिस गति से मानसून चला था उसे उत्तर-पश्चिमी हवा ने मध्यम कर दिया है। स्थानीय स्तर पर हल्की व मध्यम बारिश जरूर हुई है, लेकिन उससे मौसम और भी गर्म हुआ है। वहीं 35 डिग्री सेल्सियस में ही 40-42 तापमान जैसा आभास हो रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिन मौसम शुष्क रहने से गर्मी और तपन बढ़ने के आसार हैं। इसके बाद ही मौसम में कुछ परिवर्तन होगा।

chat bot
आपका साथी