मानसून को मिली गति, कल हो सकती बारिश

जागरण संवाददाता कानपुर देहात बीते दिन हुई बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी उमस से राहत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 07:10 PM (IST)
मानसून को मिली गति, कल हो सकती बारिश
मानसून को मिली गति, कल हो सकती बारिश

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : बीते दिन हुई बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी उमस से राहत नहीं मिल रही है। सुबह से ही निकल रही तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

पिछले एक पखवाड़े से लोगों को गर्मी उमस से हाल बेहाल है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के साथ ही उमस के कारण लोगों को घरों में भी चैन नहीं मिल रहा है। दो दिन पूर्व अकबरपुर सहित जिले के अन्य स्थानों पर हुई बारिश से मामूली राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब फिर मौसम गर्म होने से लोगों को आवागमन में भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अब जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे मानसून को गति मिलेगी। अब तक उत्तर पूर्वी हवा चलने के कारण मानसून की गति मंद पड़ गई थी। निम्न दबाव के प्रभाव से आगामी दो दिनों में स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

chat bot
आपका साथी