विधायक व डीएम ने शुरू किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात संचारी रोग नियंत्रण के तहत अकबरपुर सीएचसी से विधायक व ड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:02 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:02 PM (IST)
विधायक व डीएम ने शुरू किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विधायक व डीएम ने शुरू किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : संचारी रोग नियंत्रण के तहत अकबरपुर सीएचसी से विधायक व डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 19 अक्टूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान इसके बाद चलेगा दस्तक अभियान। साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ क्षय रोगियों, फाइलेरिया डिफार्मिटी और कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा।

अकबरपुर-रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीरता दिखा रहे। लोग स्वच्छता को अपनाकर बीमारी से दूर रह सकते हैं। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि महिला शक्ति जिस घर में होती है वहां कोई रोग नहीं होता, मिशन शक्ति संजीवनी का कार्य करती है, इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जानकारी व बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगी। वैक्सीनेशन अभियान में जनपद की स्थिति अच्छी है इसे और अच्छा करने की जरूरत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान के उद्देश्यों को पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही। सीएमओ डा. एके सिंह ने बताया कि जिले में 17 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण, एक नवंबर तक दस्तक अभियान चलेगा। आशा कार्यकर्ता लोगों की स्क्रीनिग कर क्षय रोगियों, फाइलेरिया डिफार्मिटी और कुपोषित बच्चों को चिह्नित करेंगी। संचारी रोग के अंतर्गत छूने और हवा के माध्यम फैलने वाली बीमारियां आती हैं। मलेरिया डेंगू मच्छर, कालाजार सैंडफ्लाई से सुरक्षा के लिए साफ-सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता है। सर्वे के माध्यम बीमारियों का आकलन किया जाता है उसी अनुसार नियंत्रण की व्यवस्थाएं की जाती हैं। घर-घर भ्रमण के दौरान टीमें घरों के आसपास पानी को जमा न होने देने और साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। इस मौके पर बीएसए सुनील दत्त, एसीएमओ डा. सुखलाल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डा. एपी वर्मा, सीएचसी प्रभारी डा. आशीष, डीएमओ डा. मारूती दीक्षित उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी