मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

संवाद सहयोगी झींझक कस्बे में चल रही रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अकबरपुर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:33 PM (IST)
मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, झींझक : कस्बे में चल रही रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले व भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने भगवान राम की सुंदर झांकी की आरती करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत कर चांदी का मुकुट, पगड़ी व अंगवस्त्र पहनाया। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने रामलीला के सार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लीला से हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम के पदचिह्न पर चलने का ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि रावण राम से अधिक ज्ञानी, शक्तिशाली और धनवान था, लेकिन उसके साथ उसका ही भाई नहीं था। वहीं परवेश कटियार ने कहा कि आज के परिवेश में सभी लोग चाहते हैं कि उनके घरों में राम का जन्म हो जबकि कहा जाता है कि रावण भगवान राम से ज्यादा शक्तिशाली, धनवान और बुद्धिमान था। इसके बाद भी रावण का जन्म कोई नहीं चाहता।

chat bot
आपका साथी