मौसेरी बहन की बरात का सामान लेने निकले किसान की मौत

संवाद सहयोगी रसूलाबाद क्षेत्र के रामपुर में मौसेरी बहन की शादी के दिन किसान की जान चली

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 05:18 PM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 05:18 PM (IST)
मौसेरी बहन की बरात का सामान लेने निकले किसान की मौत
मौसेरी बहन की बरात का सामान लेने निकले किसान की मौत

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : क्षेत्र के रामपुर में मौसेरी बहन की शादी के दिन किसान की जान चली गई। बरात के लिए बाइक से सामान लेने निकले किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई जबकि साथ बैठा युवक घायल हो गया। इससे शादी के माहौल में मातम छा गया और बेहद सादे समारोह में शादी संपन्न हुई।

कसमड़ा रामपुर निवासी किसान 50 वर्षीय अदब सिंह यादव के गांव में ही रहने वाले मौसा सुरेंद्र कुमार की बेटी साधना का मंगलवार को विवाह था और देरशाम बरात आनी थी। बरात के लिए कुछ सामान लोने को अदब सिंह गांव के ही 34 वर्षीय बबलू के साथ बाइक से बाजार विषधन जा रहे थे। रसूलाबाद बिसधन रोड पर समस्तपुर मोड़ के निकट पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर स्वजन पहुंचे और दोनों को सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे। जहां पर अदब सिंह ने दम तोड़ दिया और बबलू को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। केवल दो ढाई बीघा जमीन में खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले अजब सिंह की मौत पर उनके परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मौसी की लड़की के विवाह समारोह की खुशियां मातम में बदल गई हैं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि ऐसी घटना हो गई है, पत्नी शोभा पुत्र अर्जुन, शिवा,रोहित, हरिओम व सूरज का रो रो कर बुरा हाल हो गया। शादी बिल्कुल सादगी से संपन्न कराई गई। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी